कोईलवर: सकड्डी में एएन मॉल का भव्य उद्घाटन, एसडीपीओ-2 रंजीत कुमार सिंह ने किया शुभारंभ, स्थानीय लोगों को मिलेगा रोजगार
कोईलवर प्रखंड के सकड्डी स्थित साहिब सिंह रोड पर शुक्रवार को एएन मॉल का ग्रैंड री-ओपनिंग समारोह आयोजित हुआ। दोपहर एक बजे सदर एसडीपीओ-2 रंजीत कुमार सिंह ने फीता काटकर मॉल का उद्घाटन किया। इस मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि, पत्रकार और पुलिस प्रशासन के अधिकारी एवं कर्मी मौजूद रहे। SDPO ने कहा कि इस तरह के मॉल खुलने से लोगों को रोजगार मिलेगा।