तारानगर: नगरपालिका साहवा में 18 जून को पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ करेंगे राजकीय प्राथमिक संस्कृत विद्यालय का शुभारंभ
तारानगर विधानसभा क्षैत्र की नगरपालिका साहवा में 18 जून को पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे। पूर्व विधानसभा प्रत्याशी भाजपा नेता राकेश जांगिड़ ने बताया कि साहवा में 18 जून को पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ प्रात: 10 बजे राजकीय प्राथमिक संस्कृत विद्यालय साहवा का व सांय 4 बजे अग्रसेन मार्केट का शुभारंभ करेंगें।