तारानगर: तारानगर क्षेत्र के चलकोई टोल पर टोल माफ करने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया
टोल मुक्त करने की मांग को लेकर तारानगर क्षेत्र के गांव आनंदसिँह पूरा, खरतवासिया, गोड़ास सहित गाँवों के ग्रामीणों ने चलकोई टोल पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया है। ग्रामीणों ने सरकार व टोल प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। ग्रामीणों का कहना है कि टोल के15 किलोमीटर दायरे के ग्रामीणों का टोल माफ़ हो एवं ज़ब तक हमारी मांगे नहीं मानी जाएगी तब तक धरना जारो रगेगा।