तारानगर: भनीण टोल प्लाजा पर 16 जून को प्रातः 10 बजे वाहनों का टोल टैक्स मुक्त करने सहित अन्य मांगों को लेकर किसान महापंचायत
राजस्थान राज्य राजमार्ग प्राधिकरण पीआईयू हनुमानगढ के अधीनस्थ चूरू तारानगर नोहर राज्य राजमार्ग 36 पर तीन टोल प्लाजा चलकोई, भनीण और मेघाना के 02 जून को प्रारंभ हुआ था। टोल प्लाजा भनीण पर 16 जून को टोल टैक्स के खिलाफ, बीमा क्लेम सहित अन्य मुददो को लेकर किसानो की महापंचायत होगी, जिसमें आगामी रणनीति तय की जायेगी। माकपा के निर्मल प्रजापत ने कहा अधिकाधिक पहुँचे।