तारानगर: भनीण के आसपास के ग्रामीणों ने वाहनों को टोल मुक्त करने की मांग पर छठे दिन किसानों का अनिश्चितकालीन धरना जारी
चूरू तारानगर नोहर स्टेट हाईवे 36 पर भनीण टोल प्लाजा पर आसपास के गांवों के वाहनों को टोल टैक्स से मुक्त करने की माँग को लेकर भनीण टोल प्लाजा पर छठे दिन भी किसानों को अनिश्चितकालीन धरना जारी रहा। निर्मल कुमार प्रजापत ने कहा कि 48 से 50 डिग्री तापमान में हमारे किसान टोल प्लाजा पर डगे हुए हैं, उस सभी का आभार। किसानों ने टोल कम्पनी व सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।