तारानगर: पीएम मोदी को साइप्रस के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित करने पर तारानगर के पदमभूषण देवेन्द्र झाझडिय़ा ने जताई खुशी
तारानगर विधानसभा के गांव झाझडिया की ढाणी निवासी पदमभूषण देवेन्द्र झाझडिय़ा ने PM नरेन्द्र मोदी को साइप्रस के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित किया जाने पर खुशी जाहिर की है।पदमभूषण देवेन्द्र झाझडिय़ा ने कहा कि यह सम्मान न केवल उनके व्यक्तिगत नेतृत्व की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता है, बल्कि यह भारत की वैश्विक प्रतिष्ठा में निरंतर हो रही वृद्धि का प्रतिक है।