तारानगर: भनीण टोल प्लाजा पर किसान महापंचायत का आयोजन, ग्रामीणों ने वाहनों को टोल टैक्स फ्री करने की की माँग
भनीण टोल प्लाजा पर आसपास के ग्रामीणों के वाहनों को टोल टैक्स माफ करने की माँग को लेकर टोल प्लाजा पर किसानों को चल रहा अनिश्चितकालीन धरना 7वें दिन भी जारी रहा। जहां पर भनीण टोल प्लाजा पर किसान महापंचायत का आयोजन हुआ। निर्मल कुमार प्रजापत ने कहा कि हमारा उदेश्य सिर्फ टोल टेक्स माफ करवाना ही नहीं है,बल्कि इस सरकार के खिलाफ खड़े होकर लड़ कैसे सकते हैं ये तय करे।