कुंडा: शिवाला मंदिर झींगुर से दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार
थाना महेशगंज पुलिस ने दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट और अपहरण के मुकदमे में फरार चल रहे वांछित अभियुक्त कुनाल कुरील (निवासी लरु, थाना कुंडा) को गुरुवार शाम 5 बजे शिवाला मंदिर झींगुर के पास से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के निर्देशन में यह कार्रवाई थाना प्रभारी संदीप तिवारी के नेतृत्व में की गई। पुलिस टीम ने विधिक कार्रवाई पूरी कर अभियुक्त को न्यायालय