सिकंदरा थाना क्षेत्र के मानपुर गांव में शनिवार सुबह करीब सात बजे तीन फीट रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। मारपीट में एक पक्ष के छह और दूसरे पक्ष के दो समेत कुल आठ लोग घायल हो गए। सभी को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। अवधेश यादव ने पूर्व में भी मारपीट और प्राथमिकी दर्ज होने की बात कही है।