फर्रुखाबाद: गांव जगत नगर कालोनी के निवासी युवक ने भाई और भतीजे पर मारपीट का लगाया आरोप, पुलिस ने कराया मेडिकल परीक्षण
फतेहगढ़ कोतवाली के मोहल्ला जगत नगर कॉलोनी सेंट्रल जेल निवासी 35 वर्षीय चरन सिंह पुत्र राजबहादुर ने अपने भाई और भतीजे पर मारपीट का आरोप लगाकर पुलिस से शिकायत की है।पुलिस ने तहरीर के आधार पर घायल चरन सिंह का जिला अस्पताल लोहिया की इमरजेंसी में इलाज के बाद मेडिकल परीक्षण कराया है।घयाल चरन सिंह ने बुधवार को बताया कि घर पर बैठे थे। बिना किसी बात पर पीट दिया।