हमीरपुर: पारा मोड़ के पास बाइक व आपे की आमने सामने टक्कर में तीन घायल
शुक्रवार को रात करीब पौने आठ बजे टेढा निवासी नीरज 37 वर्ष पुत्र अर्जुन आपे लेकर गांव जा रहा था। जिसकी बाइक सवार पंकज 45 वर्ष निवासी पचखुरा बुजुर्ग व अभय प्रताप 30 वर्ष की आमने-सामने टक्कर हो जाने से तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें गंभीर हालत में सदर अस्पताल के लिए रेफर किया गया है।