हमीरपुर: रोहाइन नाला के पास मॉर्निंग वॉक पर निकले रिटायर्ड पेशकार को ट्रैक्टर ने रौंदा, हुई मौत
मॉर्निंग वॉक पर निकले जिला न्यायालय के रिटायर्ड पेशकार को रोहाइन नाला के निकट तेज रफ्तार ट्रैक्टर रौंदते हुए निकल गया, जिससे घटना स्थल पर ही उनकी मौत हो गयी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी पहुंचा दिया। मृतक की पहचान 65 वर्षीय रामस्वरूप पाल के रूप में हुई है।