हमीरपुर: कुरारा क्षेत्र के डामर गांव में आंधी से विद्युत तार से निकली चिंगारी 5 बीघा गेंहू की फसल जलकर हुई खाक
कुरारा विकास खंड क्षेत्र के डामर गांव में शाम को आई आंधी से विद्युत आपूर्ति के दौरान तार से निकली चिंगारी से गेंहू की फसल में आग लग गई। जिससे तीन किसानो का नुकसान हुआ है। वही ग्रामीणों ने एकत्र हो कर आग पर काबू पाया। तथा दमकल दस्ते को घटना की जानकारी दी।