हमीरपुर: मुंडेरा गांव में पड़ोसी से परेशान विधवा ने न्याय के लिए एसपी से लगाई गुहार
मुंडेरा गांव की विधवा न्याय पाने के लिए डर-डर की ठोकरें खा रही है। आरोपी के खिलाफ स्थानीय पुलिस द्वारा कार्यवाही न किए जाने से परेशान महिला ने न्याय के लिए पुलिस अधीक्षक से गुहार लगाई है। मुंडेरा गांव निवासी विधवा सावित्री ने पुलिस अधीक्षक को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसका इकलौता बेटा परदेश में रहकर मजदूरी करता है। वह अकेली गांव में रहती है।