सिमडेगा: दीपावली की रात बांसजोर के मोगदा ढाबा में मारपीट-लूटपाट मामले के फरार आरोपी को पुलिस ने भेजा जेल
बांसजोर ओपी क्षेत्र में दीपावली की रात में मोगडदा नमक ढाबा में लूटपाट और मारपीट के मामले में फरार आरोपी घासी नायक को पुलिस ने गिरफ्तार कर सोमवार को 2:00 बजे जेल भेज दिया ।एसडीपीओ धर्मदेव पासवान ने प्रेस वार्ता कर बताया कि एक दर्जन से अधिक की संख्या में ढाबा पर लोगों ने हमला कर दिया था और संचालक को भी मारी थी जिस मामले में फरार चल रहा था।