गले में भगवा गमछा, उस पर 'ॐ नमः शिवाय'... और बेचा जा रहा अवैध रूप से शराब!
हरदोई:आबकारी राज्य मंत्री नितिन अग्रवाल के गृह जनपद हरदोई में शराब की अवैध बिक्री से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में गले में 'ॐ नमः शिवाय' लिखा हुआ भगवा गमछा डाले एक व्यक्ति खुलेआम शराब बेचता हुआ नजर आ रहा है।
समय से पहले शराब बिक्री का दावा
दावा किया जा रहा है कि वीडियो में दिख रहा शख्स पाली कस्बे के नक्खासा चौराहा स्थित शराब दुकान का सेल्समैन है, जो ठेका खुलने के निर्धारित समय से पहले ही नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए अवैध रूप से शराब बेच रहा है। यह दुकान बंशीलाल गुप्ता की बताई जा रही है, जिन्हें स्थानीय स्तर पर आबकारी राज्य मंत्री का करीबी बताया जाता है।
आबकारी विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल
इस वीडियो के सामने आने के बाद जिला आबकारी विभाग की निगरानी व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं:
Hardoi, Hardoi | Sep 15, 2026