हरिद्वार के पवित्र घाट का बताकर वायरल किया गया वीडियो, जांच में निकला AI जनरेटेड
हरिद्वार:सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक विदेशी/महिला को कथित तौर पर धार्मिक स्थल (हरिद्वार के घाट) पर आपत्तिजनक पोशाक में स्नान करते हुए दिखाया गया है। इस वीडियो को शेयर करते हुए लोग भारतीय संस्कृति और धार्मिक मर्यादाओं के उल्लंघन का हवाला देकर अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं।
जांच में सामने आई AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) की सच्चाई
सोशल मीडिया पर हो रहे विरोध के बीच जब इस वीडियो की पड़ताल और फैक्ट चेक किया गया, तो चौंकाने वाली सच्चाई सामने आई। यह वीडियो पूरी तरह से वास्तविक नहीं है, बल्कि इसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) टूल की मदद से तैयार (जनरेट) किया गया है। किसी वास्तविक घटना को तोड़-मरोड़कर या फर्जी तरीके से AI द्वारा क्रिएट करके पवित्र धाम की छवि खराब करने की नीयत से वायरल किया गया है।
सोशल मीडिया पर भ्रम फैलाने वालों पर उठे सवाल
धार्मिक स्थलों की मर्यादा को लेकर जहां एक तरफ यूजर्स चिंता जाहिर कर रहे थे, वहीं अब फर्जी और AI जनरेटेड वीडियो वायरल करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की जा रही है। जानकारों का कहना है कि बिना किसी पुष्टि के ऐसी एआई-जनरेटेड सामग्री को शेयर करने से धार्मिक भावनाएं आहत हो सकती हैं और भ्रम का माहौल बनता है।
Hardoi, Hardoi | Sep 15, 2026