मोबाइल की किस्त (EMI) न चुकाने पर निकाला खून! पीड़ित का सनसनीखेज आरोप
लखनऊ:राजधानी लखनऊ के निगोहां थाना क्षेत्र से एक हैरान करने वाला सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने आरोप लगाया है कि किश्त पर लिए गए मोबाइल की EMI न चुका पाने पर उससे जबरन एक यूनिट खून निकाल लिया गया।
EMI न देने पर खौफनाक कदम
पीड़ित के अनुसार, उसने किश्त पर एक मोबाइल फोन खरीदा था। आर्थिक तंगी या किसी कारणवश जब वह समय पर EMI का भुगतान नहीं कर सका, तो संबंधित लोगों ने पैसे की भरपाई के नाम पर उसका एक यूनिट खून निकाल लिया।
पुलिस प्रशासन में मचा हड़कंप
युवक का यह बयान और वीडियो सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। मामला निगोहां थाना क्षेत्र से जुड़ा होने के कारण स्थानीय पुलिस जांच में जुट गई है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि यह घटना कहां और किस परिस्थिति में अंजाम दी गई तथा इसमें कौन-कौन शामिल हैं।
Hardoi, Hardoi | Sep 15, 2026