निज़ामाबाद: दो सप्ताह से रोजाना पांच बजे के बाद बिजली कटौती, छात्रों की पढ़ाई हो रही प्रभावित, मच्छरों के प्रकोप से ग्रामीण परेशान
आजमगढ़ जनपद के निजामाबाद तहसील क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में पिछले करीब दो सप्ताह से विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को लेकर लोगों में नाराजगी है। ग्रामीणों का कहना है कि लगभग रोजाना शाम पांच बजे के आसपास विद्युत सप्लाई बंद कर दी जाती है और देर रात करीब 12 बजे के बाद आपूर्ति बहाल होती है। शाम से लेकर आधी रात तक बिजली नहीं रहने के कारण गांवों में अंधेरा पसरा रहता है