सोरांव: मऊआइमा इलाके में एक युवक के साथ चश्मा न देने पर गाली-गलौज व मारपीट, की गई शिकायत
मऊआइमा थाना क्षेत्र के हरिसेनगंज निवासी गणेश पटवा पुत्र पप्पू पटवा गांव से बारात में शामिल होने के लिए फूलपुर गया हुआ था । बारात में गांव के ही रवि ने पीड़ित से चश्मा मांगा तो वह चश्मा देने से इनकार कर दिया। आरोप है कि उसी बात को लेकर गाली गुप्ता देने लगा विरोध करने पर लाठी डंडों से बुरी तरीके से मार पीटकर लहु लुहान कर दिया । पीड़ित ने नामजद तहरीर दी।