पाटन: पाटन थाना प्रभारी ने पुलिस को शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई कर जुर्माना लगाने का निर्देश दिया
Patan, Jabalpur | Nov 11, 2026 थाना प्रभारी पूजा उपाध्याय ने बुधवार शाम 7:00 बजे पुलिस बल को निर्देशित करते हुए कहा कि शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ विशेष कार्रवाई अभियान चलाया जाए। यदि कोई वाहन चालक शराब पीकर वाहन चलाते मिलता है तो उसे पर नियम अनुसार कार्रवाई कर जुर्माना की कार्रवाई हो। थाना प्रभारी का कहना है कि देखने में आया कि अक्सर हादसे शराब पीकर वाहन चलाने से ही होते हैं।