नावकोठी: नावकोठी में राजद का दावत-ए-इफ्तार, राजनीतिक और सामाजिक कार्यकर्ता शामिल हुए
नावकोठी में राजद का मंगलवार को दावत-ए- इफ्तार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला सचिव पशुपति पासवान ने कहा की दावत-ए इफ्तार से समाज में अमन शांति और भाईचारे का संदेश दिया जाता है। रमजान के रोजेदारों को इफ्तार देकर सामाजिक एकता और सद्भावना का संदेश दिया है। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष मोहित यादव सहित विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद थे।