नावकोठी: ईद उल फितर को लेकर नावकोठी थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित, आपसी सद्भाव और भाईचारा से पर्व मनाने की अपील
नावकोठी थाना परिसर में मंगलवार को शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता थाना अध्यक्ष दिनेश कुमार ने किया। उन्होंने 31 मार्च को होने वाले ईद उल फितर के पर्व को शांतिपूर्ण संपन्न करने के लिए विचार विमर्श किया। उन्होंने कहा कि सभी ईदगाह और मस्जिदों के निकट पुलिस बल और मजिस्ट्रेट की तैनाती होगी। लोगों से शांतिपूर्ण माहौल में ईद मनाने की अपील की।