नावकोठी: रजाकपुर में पंचायत सरकार भवन का किया गया शिलान्यास, बखरी विधायक सहित अन्य जनप्रतिनिधि हुए शामिल
रविवार को बखरी विधायक सूर्यकांत पासवान ने नावकोठी प्रखंड के रजाकपुर में पंचायत सरकार भवन का शिलान्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने स्थानीय जनप्रतिनिधि सामाजिक कार्यकर्ता और विभिन्न दल के नेताओं की सराहना की और कहा के ऐतिहासिक क्षण है कि सर्वसम्मति से पंचायत भवन के पीछे पंचायत सरकार भवन बनाया जा रहा है।