नावकोठी: विष्णुपुर में नाले के निर्माण में बाधा, लोगों में आक्रोश, बीडीओ ने किया मुआयना
विष्णुपुर में नाला निर्माण में उत्पन्न बाधा के कारण सोमवार को लोगों में काफी आक्रोश का माहौल देखा गया। बढ़ते विवाद को शांत कराने के लिए नावकोठी के प्रखंड विकास पदाधिकारी चिरंजीव पांडे हसनपुर बागर के मुखिया विजय पासवान जेई निरंजन कुमार घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की तहकीकात की और दोनों पक्ष को शांत कराया।