नावकोठी: नावकोठी एपीएस खेल मैदान में जीविका द्वारा रोजगार सह मार्गदर्शन मेला का किया गया आयोजन, एसडीओ बखरी ने किया उद्घाटन
नावकोठी एपीएस खेल मैदान में मंगलवार को जीविका दीदी के द्वारा रोजगार सह परामर्श मेला का आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन एसडीओ बखरी सन्नी कुमार सौरभ,बीडीओ चिरंजीव पांडे ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर कुल 805 अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया तथा 368 लोगों को सीधी नियुक्ति दी गई।