नावकोठी: विष्णुपुर में शिव शिष्यों ने शिव परिचर्चा कार्यक्रम का किया आयोजन
विष्णुपुर में रविवार को एकदिवसीय शिव शिष्यों के द्वारा शिव परिचर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें नवगछिया से पधारे वरिष्ठ कार्यकर्ता राम जीवन यादव ने शिव की महिमा और उनके बताए मार्गो पर चलने की अपील की। इस अवसर पर आसपास के गांव के हजारों भक्त जनों की भीड़ जमा हुई थी। वरिष्ठ कार्यकर्ता कल्पना कुमारी के गाए भजन कीर्तन से पूरा माहौल भक्तिमय गया।