#पौड़ी के पुल्ड हाउस क्षेत्र में भारी बारिश के बाद बड़ा खतरा मंडरा रहा है।
#पार्क की दीवार पर एक विशाल पेड़ झुक गया है, जिससे आसपास रहने वाले कई परिवारों के मकानों पर खतरा उत्पन्न हो गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि लगातार हो रही बारिश के कारण पेड़ की जड़ें कमजोर हो चुकी हैं और यह किसी भी समय मकानों पर गिर सकता है।
रात के समय अनहोनी की आशंका को देखते हुए आस पास रहने वालो के अंदर डर और चिंता का माहौल है। लोगों ने प्रशासन और संबंधित विभाग से तत्काल कार्रवाई कर पेड़ को हटाने की मांग की है, ताकि किसी बड़ी दुर्घटना को रोका जा सके।
घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो स्थिति की गंभीरता को बयां कर रहा है। भारी बारिश के दौरान पौड़ी के कई क्षेत्रों में पेड़ों और भूस्खलन से खतरा बढ़ा हुआ है।
#Pauri #HeavyRain #Uttarakhand #PauriGarhwal #BreakingNews #RainAlert
Pauri, Garhwal | Sep 2, 2026