भरसार विवि में छात्रा की मौत के बाद छात्रों का प्रदर्शन।
पौड़ी। भरसार विश्वविद्यालय में छात्रा की मौत के बाद स्वास्थ्य और छात्रावास व्यवस्थाओं के खिलाफ छात्रों ने मंगलवार को प्रदर्शन किया। छात्रों ने वार्डन और डिस्पेंसरी के फार्मासिस्ट को हटाने के साथ ही 24 घंटे स्वास्थ्य व आपातकालीन चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की। छात्रों ने आरोप लगाया कि घटना के बाद शोकसभा तक नहीं हुई और सामान्य शैक्षणिक गतिविधियां जारी रहीं।