पौड़ी जिला पंचायत की त्रैमासिक बैठक में जिला पंचायत सदस्य पूनम कैंतुरा और दीपिका इष्टवाल ने जिला योजना के कार्यों को लेकर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि जिला योजना के कार्यों में जिला पंचायत सदस्यों की अनदेखी कर भाजपा विधायकों व मंत्रियों के कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता दी जा रही है। सदस्यों ने जिला योजना की धनराशि के पारदर्शी और समान वितरण की मांग उठाई।