भगवानपुर: प्रखंड में निजी अस्पतालों पर एसडीएम की छापेमारी, संचालकों में मचा हड़कंप
भगवानपुर प्रखंड मुख्यालय बाजार सहित क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों में संचालित निजी अस्पतालों का रविवार को दोपहर करीब दो बजे तेघड़ा एसडीएम नीरज कुमार सिन्हा ने निरीक्षण किया। प्रशासन की इस कार्रवाई से निजी अस्पताल संचालकों में हड़कंप मच गया। निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने कई मेडिकल स्टोरों के आवश्यक कागजात की जांच की।