सोरांव: मऊआइमा इलाके में आशियाने टूटने की बारी आई, स्थानीय लोगों के छलक पड़े आंसू, मांगी मोहलत
मऊआइमा इलाके में छह दशक से अधिक समय से घर में परिवारों की पीढ़ियां पली-बढ़ीं। उसी आशियाने पर जेसीबी चलने की नौबत आई तो प्रभावित परिवारों में बेचैनी फैल गई। रेलवे ओवरब्रिज निर्माण को लेकर उसके जद में आ रहे करीब 15 पुराने मकानों को हटाने के लिए प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची। तो बड़ी संख्या में ग्रामीण इकट्ठा हो गए। हालांकि मोहलत मांगने पर उन्हें समय दिया गया।