सुल्तानगंज: दुर्गा पूजा शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए पुलिस का फ्लैग मार्च, चप्पे-चप्पे पर रहेगी नजर
दुर्गा पूजा के अवसर पर शांति, सुरक्षा और सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने को लेकर शनिवार को सुल्तानगंज में पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला। थानाध्यक्ष धनंजय कुमार के नेतृत्व में भारी संख्या में पुलिस बल ने नगर क्षेत्र और मेला क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। यह फ्लैग मार्च भागलपुर वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार दुर्गा पूजा की सप्तमी तिथि पर