कोल: कौडियागंज पेट्रोल पंप के निकट साइकिल और बाइक की भिड़ंत में 1 की मौत, 2 घायल, पुलिस ने शव भेजा पोस्टमार्टम
Koil, Aligarh | Jan 24, 2025 कौड़ियागंज पेट्रोल पंप के निकट साइकिल व बाइक में भिड़ंत हो गई। घटना में साइकिल सवार व्यक्ति की मौत हो गई जबकि बाइक सवार सहित दो घायल हो गए। धर्मवीर मेहनत मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करता था। धर्मवीर साथी के साथ साइकिल पर काम करने के बाद घर लौट रहे थे। कौड़ियागंज पेट्रोल पंप के निकट हादसा हो गया।