भितरवार: ग्रामीणों की तत्परता से ट्रॉली चोर रंगे हाथ पकड़े गए, पुलिस की निष्क्रियता पर उठे सवाल
ग्राम पंचायत जोरा से एक ट्राली को चोरी कर ले जाने वाले दो चोरों को ग्रामीणों ने बिलउआ तिराहे पर पकड़ लिया। इस चोरी की सूचना भितरवार पुलिस थाने में दी गई थी। ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस से कोई खास मदद नहीं मिली। सीसीटीवी फुटेज से हुई पहचान ग्रामीणों ने दिखाई सूझबूझ। इस घटना ने एक बार फिर पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं।