सवायजपुर: पाली के एक गांव की युवती का शादी का झांसा देकर एक युवक ने किया शारीरिक शोषण, युवक ने खुद को बताया था बीएसएफ कर्मी
पाली थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती का प्रयागराज निवासी युवक ने शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण किया। युवक ने खुद को बीएसएफ कर्मी बताया था और वर्षों तक शारीरिक शोषण करने के बाद शादी से इनकार कर दिया। युवती की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी और उसके माता-पिता सहित 4 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।