सवायजपुर: भगहर गांव के पूर्व प्रधान ने उच्चाधिकारियों से शिकायत कर आरक्षित भूमि से कब्जा हटवाने की मांग की
सवायजपुर तहसील क्षेत्र के भगहर गांव के पूर्व प्रधान ने गांव निवासी 6 लोगों पर ग्राम समाज की आरक्षित भूमि पर कब्जा कर सरकार को राजस्व की क्षति पहचाने को लेकर उच्च अधिकारियों से शिकायत की है। पूर्व प्रधान ने बताया कि इससे पूर्व में भी उन्होंने कई शिकायतें की पर कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। संबंधित लेखपालों ने भिन्न-भिन्न आख्या उच्चाधिकारियों को प्रेषित की।