सवायजपुर: बहन की शादी के कार्ड बांटने निकले गुरुधरु निवासी भाई का पेड के नीचे पडा मिला शव, 24 अप्रैल को होनी थी बहन की शादी
गुरुधरु गांव निवासी भाई अपनी बहन की शादी के कार्ड बांटने के लिए अपनी ससुराल गया हुआ था, रविवार को अपने गांव के बाहर पेड़ के नीचे उसका शव पड़ा देख कर हड़कंप मच गया। इसका पता होते ही वहां पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा दिया। इसे लेकर तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रहीं हैं। 2 दिन पहले ससुराल गया था, बापस कब आया किसी को पता नहीं है।