सवायजपुर: छितरामऊ गर्रा पुल के पास नदी में उतराता मिला युवक का शव
छितरामऊ गर्रा पुल के पास एक युवक का शव नदी में उतराता हुए देखा गया। शव देखकर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया, मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को नदी से बाहर निकलवाया और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्रामीणों ने बताया कि मृतक की 8 साल पहले शादी हुई थी, जिसके 2 साल बाद उसकी पत्नी उसे छोड़कर चली गई थी।