सवायजपुर: रूपापुर में ग्राहक बनकर आए चोरों ने दिनदहाड़े हार्डवेयर की दुकान से ₹50 हजार किए चोरी
पाली थाना क्षेत्र के रूपापुर में एक हार्डवेयर की दुकान से दिनदहाड़े चोरों ने 50 हजार चोरी कर लिए। चोर बाइक से दुकान पर आए और दुकानदार जब तक सामान लेने अंदर गया चोरों ने काउंटर की रैक से रुपए चोरी कर लिए। पीड़ित दुकानदार ने सोमवार को थाने में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।