सवायजपुर: हरपालपुर क्षेत्र में शादी का झांसा देकर 3 साल तक मुस्लिम युवती का शारीरिक शोषण, आरोपी ने दूसरी युवती से की शादी
हरपालपुर क्षेत्र की एक मुस्लिम युवती ने शादी का झांसा देकर 3 साल तक शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने बताया कि क्षेत्र के ही युवक ने 3 साल तक उसका शारीरिक शोषण किया और शादी की बात कहने पर उसने कोर्ट मैरिज के नाम पर लिव इन रिलेशनशिप का शपथ पत्र बनवा लिया और फिर उसे धोखा देकर किसी दूसरी लड़की से शादी कर ली। पीड़िता ने एसपी से कार्रवाई की गुहार लगाई है।