हरिद्वार: अलग-अलग स्थानों से ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने 110 पव्वे देशी और अंग्रेजी शराब के साथ 2 किए गिरफ्तार, बाईक भी बरामद
ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने शनिवार को अलग-अलग स्थानों से 110 देशी और विदेशी शराब के पव्वे के साथ 2 गिरफ्तार किए हैं। ज्वालापुर के प्रभारी निरीक्षक रमेश तनवार का कहना ही कि आरोपी पवन यादव को 58 पव्वे अंग्रेजी शराब के साथ हरिलोक तिराहे और रमेश यादव को नाथ नगर से 52 पव्वे देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है। पवन यादव के पास से पुलिस को बाईक भी बरामद हुई है।