हरिद्वार: भाजपा नेता प्रमोद खारी बने अखिल भारतीय गुर्जर महासभा के उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष, रानीपुर मोड़ पर सौंपा नियुक्ति पत्र
भाजपा नेता प्रमोद खारी को अखिल भारतीय गुर्जर महासभा का उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। आज रानीपुर मोड़ पर संगठन के राष्ट्रीय प्रवक्ता विनय प्रधान ने उन्हें नियुक्ति पत्र सौंपा। विनय प्रधान ने बताया कि आगामी एक जुलाई को संगठन द्वारा दिल्ली में सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा जिसमें समाज के निर्वाचित सांसदों और चयनित अधिकारियों का सम्मान किया जाएगा।