हरिद्वार: हरकीपौड़ी स्थित तीर्थ पुरोहितों की संस्था गंगा सभा ने लोगों से की अपील, कहा हरिद्वार में सब सुरक्षित, कोई भी घबराए नहीं
शनिवार को आफत बनकर आई मानसून की पहली बारिश के चलते जहां काफी नुकसान हुआ वहीं तीर्थ पुरोहितों की संस्था गंगा सभा ने हरकीपौड़ी पर लोगों से अपील करी है कि अफवाहों पर ध्यान ना दिया जाए। हरिद्वार पूरी तरह से सुरक्षित है और सभी श्रद्धालु बेफिक्र होकर कहीं भी आ जा सकते हैं, गंगा सभा ने कहा कि अचानक पहाड़ों से आया पानी अब निकल चुका है और सभी सुरक्षित हैं।