प्रतापगढ़: विकास भवन में जीजीआईसी की छात्रा बनी एक दिन की सीडीओ
मिशन शक्ति फेज-5 के तहत प्रतापगढ़ के विकास भवन में बुधवार सुबह 11 बजे जीजीआईसी की छात्रा को एक दिन के लिए सीडीओ बनाया गया। सीडीओ डॉ. दिव्या मिश्रा ने बताया कि यह पहल छात्राओं में नेतृत्व, आत्मविश्वास और निर्णय क्षमता विकसित करने के उद्देश्य से की गई है। वहीं छात्रा ने कहा किस उसका आत्मविश्वास बढ़ा है और आने वाले समय में पढ़ाई करके आईएएस बनेगी।