दिनदहाड़े बुजुर्ग महिला से ठगी, तांत्रिक बातों में उलझाकर सोने की चेन ले उड़े दो युवक महिला को युवकों ने सम्मोहित किया
सीताराम गेट क्षेत्र की घटना CCTV में कैद, नयाशहर थाना पुलिस तलाश में जुटी
बीकानेर। शहर के नयाशहर थाना क्षेत्र में एक बुजुर्ग महिला को कथित ज्योतिष और तंत्र-मंत्र की बातों में उलझाकर सोने की चेन ले जाने का मामला सामने आया है। वारदात सीताराम गेट के सामने की बताई जा रही है। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुई है।
जानकारी के अनुसार जस्सूसर गेट के बाहर रहने वाली पार्वती स्वामी विश्वकर्मा गेट के सामने स्थित रामदेव मंदिर में दर्शन कर घर लौट रही थीं। इसी दौरान पारीक अस्पताल के सामने दो अज्ञात युवकों ने उन्हें रोक लिया। आरोप है कि दोनों ने खुद को हरिद्वार का पंडित बताते हुए ज्योतिष और तंत्र-मंत्र से जुड़ी बातें शुरू कर दीं।#Bikaner #BikanerLive #BikanerNews #बीकानेर #CrimeNews
महिला के अनुसार युवकों ने उनसे कहा कि उनका समय खराब चल रहा है और उनके �