सबलगढ़ में मेडिकल थोक विक्रेता के यहां दिनदहाड़े लूट, CCTV में कैद हुआ लुटेरा
मुरैना। सबलगढ़ में मेडिकल थोक विक्रेता सुरेश गोयल के मेडिकल स्टोर पर दिनदहाड़े लूट की वारदात सामने आई है। घटना बुधवार दोपहर करीब 1:05 बजे की बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार, एक लुटेरा मेडिकल स्टोर पर पहुंचा और मौका पाकर करीब 2 से 2.50 लाख रुपये की नकदी लेकर फरार हो गया। वारदात मेडिकल स्टोर में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई, जिसमें संदिग्ध आरोपी नजर आ रहा है।
घटना की सूचना पुलिस को दी गई। व्यापारियों का आरोप है कि सूचना के बाद भी पुलिस काफी देर तक मौके पर नहीं पहुंची, जिससे व्यापारियों में नाराजगी है। पुलिस अब CCTV फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश में जुटी है।
दिनदहाड़े हुई लूट की इस घटना से सबलगढ़ के व्यापारियों में दहशत का माहौल है। व्यापारियों ने बाजार में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।
#मुरैना #morena #सबलगढ़ #चोर #पुलिस