भाजपा नेता कर रहे व्हाट्सएप पर भ्रष्टाचार की बातें, एक ने लगाया घूसखोरी का आरोप तो दूसरा बचा रहा सरकार की साख👇
आप भी पढ़िए मजेदार चैट...भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नामक यह ग्रुप मुरैना का है। जिला पंचायत सीईओ पर सेवा-पानी का आरोप लगाने वाले नेता संजय शर्मा पूर्व पार्षद हैं और वर्तमान में भाजपा की जिला कार्यकारिणी में विशेष आमंत्रित सदस्य हैं, सिस्टम के फेवर में बोलने वाले नेता दिनेश शर्मा भी भाजपा में मंडल स्तर के नेता रह चुके हैं और हाल ही में उन्हें वरिष्ठ पार्षद बनाया गया है। खास बात यह कि एक अन्य नेता अरविंद तोमर इस चैट में यह कह रहे हैं कि दिनेश शर्मा को बड़ा पद मिल गया है, इसलिए उन्हें सब कुछ सही नजर आ रहा है।