बाघपुरा थाना पुलिस ने दो माह से फरार बाइक चोरी के आरोपी को किया गिरफ्तार
उदयपुर के बाघपुरा थाना पुलिस ने बाइक चोरी के मामले में पिछले दो महीने से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी वेलाराम ने बताया कि आरोपी गोविंद (20) पुत्र मगन सिंह सारंगदेवोत, निवासी खाटी कमदी (बाघपुरा) को पकड़ा गया है। मामले में पहले गिरफ्तार आरोपी नरेश की निशानदेही पर चोरी की गई बाइक बरामद कर ली गई थी।
22 अप्रैल को मोहन ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी काले रंग की स्प्लेंडर बाइक घर के बाहर से चोरी हो गई थी। जांच में गोविंद का नाम सामने आया, जिसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर उसे दबोच लिया।
#Udaipur #Baghpura #BikeTheft #PoliceAction #Arrest CrimeNews