पटना ग्रामीण: सदाकात आश्रम में 'संविधान बचाओ, बिहार बचाओ' कार्यक्रम का हुआ आयोजन, बिहार कांग्रेस प्रभारी कृष्णा अलावरु हुए शामिल
पटना के सदाकत आश्रम रविवार की दोपहर 1 बजे संविधान बचाओ, बिहार बचाओ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को संविधान की प्रस्तावना का पाठ कराया गया और विकसित बिहार बनाने का संकल्प लिया गया। बिहार कांग्रेस प्रभारी कृष्णा अलावरू, प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह कार्यक्रम में मौजूद रहे।